महासिंहपुर में बिजली की जर्जर लाइन से जूझ रहे ग्रामीणों का हंगामा

रालोद नेता बंटी भैया ने विद्युत अधिकारियों की वार्ता: ग्रामीणों को समझाया


हसायन। क्षेत्र के ग्राम महासिहपुर में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव की बिजली की बंच केविल पिछले तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में है, फिर भी बिजली विभाग ने आज तक उसको बदलवाया नही है और गांव में 3 दिन से बिजली नहींआ रही है। ट्रांसफार्म की खुटीं टूटने की वजह से गर्मी में भीषण समस्या पैदा हो गई ‌। गांव की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो गई है।। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लाइनमैन और जूनियर इंजीनियर को टेलीफोन पर और बिजलीघर पहुंचकर समस्या के बारे में बताया,लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ धरने की योजना बनाकर धरना देने के लिए ओढ़पुरा बिजली घर के लिये चल दिए। लेकिन तभी सूचना पाकर राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी भईया मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण से दूरभाष पर वार्ता की और कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल समस्या का समाधान करने को कहा ।। राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी भैया ने एसडीओ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा पैतृक गांव है और उनका राजनीति में रहने का क्या फायदा है, जब मेरे गांव के लोग ही गर्मी में बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बिजली अधिकारियों को चैन से नहीं सोने देंगे। इसलिए समस्या का तत्काल निराकरण करायें।
रालोद जिला महासचिव बंटी भईया ने उपखंड अधिकारी शिवम सिंह और हसायन बिजलीघर के सभी कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया और तत्काल ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान और जर्जर लाइन को बदलने का काम शुरू हुआ और एक सप्ताह के अंदर पूरी लाइन को सही करने का उपखंड अधिकारी से वार्ता कर आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment