सादाबाद- 14 जुलाई। कोतवाली पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशादेही से चोरी की 2 मोटरसाईकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये रात्रि चैंकिग/गस्त के दौरान पुसैनी बम्बा मार्ग पर अखाड़े के पास से 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे व निशादेही पर 2 मोटर साइकिल बरामद हुई ।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वाहन चोरों द्वारा पूछताछ के दौरान अपने जुर्म से इकबाल करते बताया कि हम तीनो शादियो मे क्रोकरी का काम करते है । हम लोगो के घर वाले शौक मौज के लिए खर्च के लिए पैसे नहीं देते हैं,इसलिए हम लोगो ने मिलकर उक्त दो पहिया वाहनो को जनपद मथुरा व सादाबाद से चोरी की हैं तथा यहां आकर राह चलते अनजान लोगो को बेच देते है । मोटरसाइकिल बेचने से जो रुपये प्राप्त होते है उन्हे आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते है और अपने शौक मौज में खर्च करते है । हम लोग इन मोटर साइकिलो को बेचने के लिये एक जगह इक्कठा कर रहे थे और आज हम इन चुराई हुई मोटरसाईकिल को बेचने के लिए निकले थे ।
पुलिस के मुताबिक बरामद दो पहिया वाहनो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो पता चला कि एक मोटरसाईकल जनपद मथुरा क्षेत्र से व एक मोटरसाइकिल सादाबाद से चोरी करना बतायी गयी है। गिरफ्तार वाहन चोरों ने पुलिस को अपने नाम दिनेश पुत्र दौलतराम व योगेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र भगवत निवासीगण मौहल्ला गुदेला कुरसण्डा तथा विष्णू पुत्र जागेश उर्फ जागे निवासी सरकारी गोदाम के सामने करील वाला मौहल्ला कुरसण्डा थाना सादाबाद बताये हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मय टीम शामिल थे ।









