हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के उत्तर मध्य रेलवे ट्रैक पर पुरा रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक का शव बीती रात्रि को रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।। बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पुरा रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली हावड़ा रूट पर बीती रात्रि को एक युवक करीब 22 वर्षीय रोहन पासवान पुत्र दयाराम निवासी गोलाघाट नई बस्ती कानपुर कैंट, कानपुर के रूप में की गई है। मृतक रोहन दिल्ली के एक होटल में पिछले 1 साल से काम करता था। काम करता था। वह कुछ दिनों की छुट्टी पर घर आया हुआ था और कल ही अपने घर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।इसी दौरान वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।। उक्त युवक आखिर वह किस ट्रेन में सवार था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है औए देर रात्रि में उसके शव की पहचान हुई और उसके परिवार के लोग यहां पोस्टमार्टम गृह पहुंच गये थे तथा मृतक अविवाहित था।









