
वृद्ध को मारपीट कर किया घायल
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव खटुआ में खेत पर सो रहे एक वृद्ध को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के पुत्र ने कोतवाली चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खटुआ निवासी मुनेन्द्र पुत्र रामप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 जुलाई की सुबह समय 7 बजे करीब उसके पिता रामप्रकाश पुत्र सोरन अपने खेत पर सो रहे थे। तभी गांव के ही रामू , लालू , मुनेन्द्र उर्फ गोलू पुत्रगण अरविन्द सिंह ,अरविन्द सिंह पुत्र अयोध्या सिंह पिता को गाली गलौज करते हुए आए। जब पिता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उन्हें मार पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











