सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोकुलपुर निवासी अनिल पुत्र राधेश्याम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 जुलाई की सुबह 9 बजे करीब वह घर पर खाना खा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही भूरे, कम्पू पुत्रगण किशोरी , गौरव पुत्र बंटी, सौरभ पुत्र भूरे सिंह गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी सविता को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।








