वाहन चोर सक्रिय: बाइक व स्कूटी किये पार

हाथरस। शहर में वाहन चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं और वाहन चोरों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से दो वाहनों को पार कर दिया गया। वाहन चोरी की घटनाओं से वाहन चलाने वालों में भारी खलबली मच गई है।। बताया जाता है शहर के लाला का नगला पानी की टंकी के पास निवासी मोहम्मद आकिफ अख्तर जलेसरी पुत्र एमटी जलेसरी गत 11 जुलाई की रात्रि को करीब 10 बजे अलीगढ़ रोड से रामोजी रिजॉर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में अपनी पत्नी और बेटी के साथ भाग लेने गए थे और शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब वह लौटे तो उनकी बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर संख्या यूपी 86 एक्स/8907 वहां से गायब थी। उन्होंने अपनी बाइक को काफी तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली और उसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी। साथ ही थाना हाथरस गेट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराये जाने हेतु तहरीर दे दी गई है।

वही अज्ञात वाहन चोरों द्वारा शहर के प्रमुख गोपेश्वर महादेव मंदिर के महंत की स्कूटी को भी मंदिर के बाहर से गत शनिवार को ही अज्ञात चोर चोरी कर ले गए और उनके द्वारा भी घटना की सूचना थाना पुलिस दे दी गई है। शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं से दो पहिया वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है। वही लोगों ने पुलिस प्रशासन से वाहन चोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी वह चोरी गये वाहनों की बरामदगी की मांग की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment