गणितज्ञ विक्रम सिंह ने दिल्ली के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

हाथरस। सीबीएसई बोर्ड अपने विद्यालयों के शिक्षकों के अध्यापन की गुणवत्ता को सुधारने के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।इसी के तहत सीबीएसई के दिल्ली स्थित उत्कृष्टता केंद्र द्वारा एक अत्यंत मुख्य विषय पर शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के आनंद पर्वत स्थित रामजस सीनियर सेकेंडरी स्कूल(डे बोर्डिंग) में तार्किक एवं रचनात्मक सोच विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का दो दिवसीय आयोजन किया गया।


प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए जिले के सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एवं शिक्षा शास्त्री विक्रम सिंह को रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया था।
गणितज्ञ विक्रम सिंह द्वारा बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार इस कार्यशाला में अति उत्तम ढंग से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस कार्यशाला का विषय अंग्रेजी में कंप्यूटर स्लाइड्स के द्वारा प्रस्तुत किया गया।विषय को रुचिकर बनाने के लिए बीच-बीच में ऑडियो तथा वीडियो क्लिप का भी प्रदर्शन किया गया।पूरे विषय को ग्यारह उपविषयों में बांट कर बड़े ही अच्छी तरह से समझाया गया।जिसमें जीवन कौशल के परिपेक्ष में तार्किक एवं रचनात्मक सोच की परिभाषा को समझाते हुए उनके प्रकारों के बारे में महत्वपूर्ण एवं गहन चर्चा की गई।
उसके बाद आपसी सहयोग, एक साथ काम करने की कला,निर्णय लेने की क्षमता, उच्च स्तरीय सोच की कला, समस्याओं का समाधान निकालना आदि पर भी विचार विमर्श किया।ब्लूम वर्गीकरण के साथ-साथ ‘डेफ्थ ऑफ नॉलेज’ सिद्धांत को भी विस्तृत रूप से समझाया। इसके साथ ही छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी काफी कुछ समझाया गया।छात्रों को समझने के लिए अभिभावकों की जिम्मेदारियां के बारे में भी चर्चा की गई।सभी प्रतिभागियों ने आयोजित की गई गतिविधियों में बड़े ही सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यशाला के अंत में विक्रम सिंह द्वारा आशा व्यक्त की गई कि सीबीएसई के इस महत्वपूर्ण कदम को सार्थक बनाने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त हो सके।प्रशिक्षण कार्यशाला में दिल्ली के कई विद्यालयों के 60 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment