शादी की खुशियां गम में बदलीं: दूल्हे के भाई सहित 2 की दुर्घटना में दर्दनाक मौत

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रूहेरी के निकट बीती रात्रि को एक सड़क हादसे में एक युवक और एक किशोर की मौत हो गई। युवक और किशोर की हादसे में दर्दनाक मौत हो जाने से शादी की खुशियां गम में बदल गई है और दोनों के परिवार में भारी कोहराम मच गया है।उक्त बाइक सवार दोनों लोगों को एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशोर ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रूहेरी के निकट बीती रात्रि को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोनों की पहचान आगरा के नगला किशनलाल टेढ़ी बगिया निवासी 22 वर्षीय महेंद्र पुत्र रमेश चंद्र और उसी के मौहल्ले के 16 वर्षीय निखिल पुत्र अशोक के रूप में हुई है। महेंद्र आगरा में फास्ट फूड का ठेला लगाता था और निखिल उसके साथ काम करता था।महेंद्र के भाई मुकेश की कल अलीगढ़ में शादी थी और आगरा से बारात गई थी। अन्य बाराती तो वहां पहले ही पहुंच गए थे। यह दोनों शादी में शामिल होने के लिए देर रात बाइक से आगरा से अलीगढ़ रहे थे। बारात अलीगढ़ के सारसौल चुंगी के निकट गई थी।
बताया जाता है बीती रात्रि को उक्त बाइक सवार जब थाना हाथरस गेट क्षेत्र में गांव रुहेरी के पास पहुंचे, तो एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल निखिल को अलीगढ़ भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों में मातम छा गया। दूल्हे के भाई महेंद्र की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं है और अलीगढ़ में शादी की रस्में गमगीन माहौल में पूरी की गईं। मृतक महेंद्र अविवाहित था। दोनों मृतकों के परिवार में भारी कोहराम मचा हुआ है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment