भोजगढ़ी में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

गांव भोजगढ़ी में भव्य कशल शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आनंद शर्मा पुत्र श्री गिरिराज किशोर शर्मा वैद्य जी और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से अयोजित कलश शोभा यात्रा से गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शनिवार को निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा के दौरान पुरुषों ने हाथों में ध्वज धारण किए हुए थे, जबकि महिलाएं सिर पर कलश लेकर वाद्ययंत्रों की धुन पर भक्ति गीतों के साथ चल रही थी। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मुहल्लों और गलियों में होकर निकाली गई जिसमें सैकडों महिला पुरूष शामिल हुए। कलश शोभायात्रा के बाद कथा व्यास पंडित श्री मुकेश शास्त्री जी (भागवताचार्य) ने गौकर्ण और धुंधकारी की कथा का रोचक वर्णन करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मोक्ष का मार्ग दिखाती है वहीं पापों से भी मुक्ति दिलाती है। कथा के क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 27 जून से 5 जुलाई तक किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment