विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, उपचार के दौरान मौत

चार वर्ष पूर्व हुई थी विवाहिता की शादी पुलिस मामले की जांच में जुटी


सिकंदराराऊ। कस्बा के ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला शिव कॉलोनी में एक विवाहिता ने गुरुवार की दोपहर को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । रात्रि में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।
बताया जाता है कि प्रतिमा पुत्री बृजेश निवासी शिकोहाबाद की शादी करीब चार वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव अमौसी निवासी नीरज पुत्र जयवीर सिंह से हुई थी। नीरज मौसम विभाग दिल्ली में कार्यरत हैं। काफी दिनों से कस्बे की शिव कॉलोनी में प्रतिमा अकेली रह रही थी। बताया यह भी जाता है कि शादी के बाद से इसके पति से संबंध ठीक नहीं थे । जिसके चलते दोनों के तलाक का हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। शादी के बाद से ही पति -पत्नी अलग रह रहे थे।इनके कोई संतान भी नही है। गुरूवार की दोपहर में प्रतिमा ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों तथा पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से इसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । मेडिकल में रात्रि में उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की तह में जाने के लिए गहन जांच कर रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment