हाथरस। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 14 गौ सेवकों को सिविल कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाये जाने के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया है।। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप करें और जल्द ही हाईकोर्ट या सिविल कोर्ट से गौ सेवकों को रिहा किया जाए। वहीं उनका कहना है कि जब गौ तस्कर, गौ सेवकों को मार देते हैं एवं गौ माताओं की हत्या कर देते हैं ,उन्हें कभी सजा नहीं दी जाती, बल्कि जमानत दी जाती है और दूसरी तरफ गौ सेवकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है, यह बहुत ही निंदनीय है। गौ सेवकों के अंदर भय व्याप्त कर उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। गौ सेवक अपनी जान जोखिम में डालकर गौ माता की सेवा एवं रक्षा करते हैं। हमारी मांग है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और गौ हत्या को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए।
उनका कहना है कि जल्द ही 14 गौ सेवकों को न्याय नहीं मिला तो समस्त भारत देश के गौ भक्त आवाहन करते हुए एक देशव्यापी आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर राहुल उपाध्याय विभाग अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, योगेश कुमार सिंह योगी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, आशुतोष अग्रवाल जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, पंकज मित्तल जिला उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, रोहित राजपूत जिला उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा नगर महामंत्री, गौ सेवक अमन, कृष्ण गोपाल शास्त्री, अंश ठाकुर, प्रांशु भारद्वाज, अमित,राहुल,अभि, वंशी एवं अन्य तमाम गौ भक्त मौजूद थे।









