हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी की जिला टीम जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व महासचिव /प्रभारी निशांत उपाध्याय (पूर्व सभासद)के नेतृत्व में गांव समामई सासनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा में पहुंच कर भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के हित हेतु शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस भारतीय संस्कृति को सुचारू रूप से प्रचारित करने हेतु आयोजन गो सेवक भोला पंडित द्वारा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया ।साथ ही गो सेवक भोला पंडित द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा,जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा दीनू पंडित,जिला सचिव प्रदीप शर्मा व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा प्राची उपाध्याय मौजूद थीं।साथ ही व्यास द्वारा राष्ट्रीय अधिकर मोर्चा की समाज हित में भूरि भूरि प्रशंसा की।









