
सिकंदराराऊ । पुरदिलनगर मार्ग स्थित भीम नगर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बना लिया। चोर घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
भीम नगर निवासी प्रदीप कुमार ने दी तहरीर में कहा है कि वह जलेसर में कार्य करते है और उनकी पत्नी राधा शिक्षका है। 20 जून को वह जलेसर गए थे और उनकी पत्नी राधा अपने मायके गई थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। रात्रि को अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपए नगद एवं स्वर्ण आभूषण चुराकर ले गए। मामले की जानकारी जब हुई जब उनकी पत्नी रविवार को अपने घर पहुंची। घर में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।









