
हाथरस। शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित नया मिल प्रांगण में ठाकुर श्री लक्ष्मी नारायण जी मंदिर पर 3 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के वार्षिक महोत्सव का आयोजन भारी हर्षोल्लास और धूमधाम से हुआ। इस मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठान जहां आयोजित किये गये, वही महोत्सव के समापन पर विशाल भंडारा प्रसादी भी की गई।

शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित नया मिल प्रांगण में ठाकुर श्री लक्ष्मी नारायण जी मंदिर पर 3 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के वार्षिक महोत्सव का आयोजन भारी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया, जिसमें तीनों दिन धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही और विशाल संकीर्तन भी आयोजित किया गया, जिसमें भक्त ठाकुर जी की भक्ति में मस्त होकर झूमते व नाचते रहे। महोत्सव में नया मिल कंपाउंड निवासी लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर भव्य भजन संध्या और दिव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के हजारों भक्तजनों ने प्रसादी व भजन संध्या का आनंद लिया।

कार्यक्रम में अतिथियों में पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता दिवाकर,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, शहर के प्रमुख समाजसेवी डॉ. विकास कुमार शर्मा, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष विशाल सारस्वत, रविरंजन द्विवेदी एड., बौ. प्रशांत शर्मा, शरद उपाध्याय नन्दा, मदन मोहन गौड़ एड़. ,अजय भारद्वाज एड़., सुरेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुधीर पचौरी, विकास भारद्वाज, बॉबी प्रधान,अभिषेक रंजन आर्य, आशीष दीक्षित, राकेश शर्मा बीज वाले , नवजोत शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक सारस्वत, अतुल शर्मा, बालकिशन शर्मा बालो गुरु, कमल पालीवाल, डॉ.केएम शर्मा, डॉ. ललितेश शर्मा, विष्णु सारस्वत, धीरज जैन, देव चौधरी, सुरेश शर्मा, मदन शर्मा, नंदकिशोर नंदू, वैभव शर्मा, देव शर्मा, प्रवीण गुप्ता, विजय गुप्ता चंचल सुपारी, सुनीत आर्य, कृष्ण बिहारी शर्मा, पुष्कर कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद शर्मा एड., भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सभासद बीना जैन, दिनेश दीक्षित, ऋषि उपाध्याय, संतोष तिवारी, राहुल चौधरी, संजीव गौतम, गोपाल शर्मा आदि हजारों की संख्या में भक्त लोग मौजूद थे।। सभी भक्तों का प्रमुख समाजसेवी राजेश कुमार शर्मा राजू भैया (कृष्णा एजेंसी) द्वारा प्रीत वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया और कार्यक्रम के समापन पर लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के प्रबंधक इंजीनियर ईश्वरी प्रसाद शर्मा द्वारा सभी आगंतुकों और भक्तजनों का आभार व्यक्त किया गया।









