गाड़ी में बैठते के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय अचानक गिरी, हाथ में लगी चोट

आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया : रामेश्वर पहवान के ताऊ जी निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची थी जिला पंचायत अध्यक्ष 

 

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्तीपुर में बुधवार को रामेश्वर पहवान के ताऊ जी के शोक संदेश प्राप्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय शोक व्यक्त करने पहुंची। वापस लौटते समय गाड़ी में बैठने के दौरान वह अचानक गिर पड़ी। जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का उपचार किया।

बताया जाता है कि गांव तुर्तीपुर निवासी रामेश्वर पहवान के ताऊ जी का निधन हो गया। जिसका शोक संदेश प्राप्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय बुधवार उनके आवास पर शोक व्यक्त करने को पहुंची।

शोक व्यक्त करने के बाद जैसे ही सीमा उपाध्याय वहां से वापस हाथरस के लिए रवाना हो रही थी ,तभी गाड़ी में बैठते समय उनका पैर अचानक ऊंची नीची जगह पर पड़ गया और जिला पंचायत अध्यक्ष मौके पर ही गिर गई । गिरने के बाद उनके हाथ में चोट आ गई । तत्काल उनकी पूरी टीम ने उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अपना उपचार आगरा कराना चाहती थी। इस कारण चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment