राम पार्टी के निशांत उपाध्याय बने जिला महामंत्री

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के नेतृत्व द्वारा जनपद में संगठन का विस्तार करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सक्रिय नेता व पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट द्वारा जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा बैजू पंडित की संस्तुति पर केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष के निर्देशन में पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय को जिला महमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कैलाश पौनिया को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त मनोनयन से उनके समर्थकों और शुभचिन्तकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment