
हाथरस। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला मुख्य आयुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के दिशा निर्देशन में शरबत प्याऊ शिविर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सासनी गेट चौराहे पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह जिला संगठन आयुक्त स्काउट की देखरेख में लगाया गया।
स्काउट द्वारा गुजरने वाले राहगीरो को मीठा जल पिलाया गया। इस गर्मी में जरूरतमंदों को गर्मी से राहत मिली।डी.ओ.सी स्काउट ने सेवा कार्य में लगे स्काउट को इस पुनीत कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य पवन कुमार पाठक, हिमांशु गुप्ता पूर्व जिला प्रवक्ता माध्यमिक शिक्षक संघ और ट्रेनिंग काउंसलर विमल कुमार ,स्काउट में प्रियांक , नीरज कुमार, चंद्रप्रकाश, गौरव कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।









