
हाथरस। बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर/युवा इकाई शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात जिला सम्मेलन/भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया और जनपद की एक पॉकेट डायरी का भी विमोचन किया गया।कार्यक्रम में पदाधिकारियों, व्यापारिक संगठनों एवं विभिन्न ट्रेडों के प्रतिनिधियों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। जबकि जनपद हाथरस से भी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई।
बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर/युवा इकाई शपथ ग्रहण समारोह एंव जिला सम्मेलन/भामाशाह सम्मान समारोह में अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार सुनील सिंघी, मंत्री उप्र सरकार डॉ. अरुण कुमार, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा,विधायक सतीश अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा।प्रदेश महामंत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया के संयोजन तथा बरेली की समर्पित टीम के अथक परिश्रम ने इस विशाल आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कंसल (पूर्व विधायक),शैलेन्द्र शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी मौजूद थे।उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन बरेली के पीलीभीत रोड स्थित स्पर्श रिसोर्ट में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश भर के व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं युवा व्यापारी बड़ी संख्या मे शामिल हुए।
विशाल सम्मेलन में हाथरस जिले से नगर अध्यक्ष तरुण पंकज, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय दाल वाले , युवा प्रदेश संगठन प्रदेश मंत्री सुनील वर्मा, युवा प्रदेश मंत्री राहुल गुप्ता व अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।









