पुलिस ने वाहन चोर गैंग का किया खुलासा:2 दबोचे:4 बाइक बरामद

हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए अन्तर्जनपदीय 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे/निशादेही से चोरी की 4 मोटरसाईकिल बरामद की हैं।।
पुलिस के मुताबिक दिनेश कुमार पुत्र ज्योति प्रसाद निवासी खोडारती थाना हाथरस जंक्शन द्वारा तहरीर के के माध्यम से सूचना दी कि गत 26 अप्रैल की रात्रि 10/11 बजे मेरी मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर गाडी संख्या यूपी 86 एएच/8047 शांन्ति मैरिज होम से चोरी कर ली है।जिसके सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धारओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए दयानतपुर नहर के पास से 2 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता की है । जिनके कब्जे/निशादेही से चोरी की 4 मोटरसाईकिल बरामद की है ।।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वाहन चोरों ने पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटर साइकिल चोरी करते है व ग्राहक मिल जाने पर सस्ते दामों पर उसे बेच देते है। बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संबन्ध में बताया कि उनके द्वारा एक माह पूर्व थाना हाथरस गेट क्षेत्र के शांति मैरिज होम से चोरी की थी व उनके द्वारा कोतवाली सदर क्षेत्र से गिजरौली से भी एक मोटरसाइकिल चोरी की थी जो बरामद हुई है । गिरफ्तार किए गए लोगों में विजय सिंह पुत्र चरन सिंह व दिनेश कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासीगण ग्राम बोजिया थाना हाथरस जंक्शन हैं।।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंप्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मय टीम थाना हाथरस गेट शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment