टीजीटी भर्ती की 12 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा

हाथरस। जनपद में उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं है, जिसमें 15,109 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो दिनों तक आज और कल दो पालियों में संचालित होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
जनपद में उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं तथा परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश करने के दौरान परीक्षार्थियों के जूते उतरवाए गए और महिला अभ्यर्थियों के बालों के जूडे खुलवाए गए तथा उनके आभूषण भी उतरवा दिए गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात था , जिसने अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को वहां से हटाया।वहीं अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के आज आयोजन के दौरान सुबह शहर के बागला कॉलेज स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थी देरी से पहुंचे। सुबह 8:45 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों ने गेट खोलने का काफी अनुरोध किया, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। मथुरा से आए एक परीक्षार्थी विनोद कुमार ने बताया कि बस खराब होने के कारण उन्हें पहुंचने में पांच मिनट की देरी हो गई, जिसके चलते उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। ऐसे ही कुछ अन्य अभ्यर्थी भी प्रवेश न मिलने के कारण निराश होकर वापस लौट गए। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद अनावश्यक लोगों को वहॉ से हटा दिया। टीजीटी परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे और अनावश्यक लोगों को परीक्षा केन्द्रों के आसपास आने नहीं दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment