
सिकंदराराऊ । मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने कस्बा में छापेमार कार्रवाई की। विभागीय कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम द्वारा दो कुल्फी के नमूने लिए गए । जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया ।
सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कस्बा के पंत चौराहे पर स्थित ममता मस्तानी आइसक्रीम का निरीक्षण किया गया। यहां से कुल्फी का एक नमूना लिया गया।
वहीं कासगंज रोड से भोलेनाथ आइसक्रीम से भी कुल्फी का नमूना लिया गया। टीम ने दोनों कुल्फी के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। इसके बाद टीम ने जीटी रोड स्थित भूतेश्वर कॉलोनी के निकट स्थित न्यू देहली जूस एंड शेक्स का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों कुल्फी के नमूने जाँच को प्रयोगशाला भेजे जाएगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गौड़ ,ओमकार कुशवाहा, करतार सिंह मौजूद रहे।











