पर्यटन कॉन्क्लेव में उठाई किला खाई को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री कैला फार्म हाउस में आयोजित पर्यटन कार्निवल सामूहिक विकास संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, उद्योगपति, सामाजिक बंधुओ से संवाद में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता कर हाथरस के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख बिंदुओं पर सुझाव दिए गये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल द्वारा ज्ञापन सौंपकर मंदिर श्री दाऊजी महाराज( किले की खाई से) अतिक्रमण को तत्काल हटाकर वहाँ के लोगों को काशीराम कॉलोनी फैज- 2 में आवंटन करने का सुझाव दिया एवं मंदिर के चारों ओर वाटर पार्क, मनोरंजन पार्क, परिक्रमा मार्ग,जिम ,सभागार,रेन बसेरा, लघु इकाई, लघु बाजार ,चाट चौपाटी बाजार , स्टूडेंटों के लिए लाइब्रेरी, पार्क, अन्य साधन सरकारी प्रयासों से अथवा पब्लिक पार्टनरशिप के प्रयासों से किया जाए। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और हाथरस का चौमुखी विकास हो।

जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि यह प्रयास जिलाधिकारी, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से सुलभता पूर्वक संभव है। हाथरस के विकास में उनका योगदान अमृतत्व के समान है, जिसे आने वाली पीढ़ी याद रखेंगी।। ज्ञापन देने वालों में फेडरेशन जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ,महामंत्री ऋषि कुमार वार्ष्णेय, युवा जोश टीम योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, अनिल वार्ष्णेय, वासुदेव वार्ष्णेय चंदन आदि प्रमुख थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment