टेंपो चालकों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले दो किये गिरफ्तार

हाथरस। कोतवाली नगर व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में टेंपो चालकों से डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुये घटना में शामिल 2 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गया गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक कल 21 मई को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत तालाब चौराहा पर ठेकेदार द्वारा नगर पालिका से निर्धारित फीस से अधिक टेंपो चालकों को डरा धमकाकर अवैध वसूली की जा रही है।
उक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच एवं टेंपो चालकों से पूछताछ की गई तो तथ्य संज्ञान में आये कि नगर पालिका से ठेकेदार को प्रति टैम्पो 20 रुपये निर्धारित किया गया था। परन्तु ठेकेदार द्वारा अवैध तरीके से वसूली करने हेतु आरोपी रिन्कू व सोनू को लगाया गया था। जिसके उपरान्त आरोपियो द्वारा टैम्पो चालको को डरा धमकाकर निर्धारित रुपये से दो-तीन गुना अधिक वसूल किया जाता है । तत्पश्चात टैम्पो चालकों से अवैध वसूली करने वाले सोनू एवं रिंकू मिश्रा के विरुद्ध कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार लोगों में रिंकू मिश्रा पुत्र बच्चूलाल मिश्रा निवासी बाला पट्टी नई बस्ती व सोनू पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला सिद्धार्थ नगर नया नगला हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment