मेड़ काटने को लेकर जमकर हुई दो पक्षों में मारपीट, एक ही परिवचार के चार लोग हुए घायल, एक किया जिला अस्पताल रेफर

गांव रूदायन में आज मंगलवार को मेड़ और सरकारी नाली काटने के विवाद ने रौद्र रूप ले लिया। खेत पर पानी ले जाने के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी एक पक्ष पर आरोप है कि उसने खेत के किनारे बनी सरकारी नाली और उसकी मेड़ को काटकर अपने खेत में मिला लिया। इस अवैध कब्जे के कारण दूसरे पक्ष को अपने खेत तक सिंचाई का पानी ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। चीख-पुकार सुनकर एक पक्ष के परिजन भी मौके पर पहुंच गए औ। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं, जिससे खेत रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस मारपीट में एक पक्ष से गगन, बादल पुत्र शिवकुमार और शिवकुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष से जसवंत पुत्र होडिल सिंह भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत सासनी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने गगन की हालत को बेहद चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सासनी पुलिस कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment