ढकपुरा में गोली लगने से युवक की मौत मामले में मुकददमा दर्ज

हाथरस थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में कल देर शाम शराब पीने के बाद हुई फायरिंग में एक 30 वर्षीय युवक सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ज्ञात रहे कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में कल देर शाम एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के दौरान एक युवक के 30 वर्षीय सोनू पुत्र राम सिंह निवासी ढकपुरा अपने घर से बाहर निकल रहा था। तभी एक गोली उसके गले में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया और आगरा ले जाते समय रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया। .
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कृष्णा, आकाश सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मृतक सोनू के भाई ने बताया कि यह झगड़ा मामूली कहासुनी के बाद हुआ था। सोनू मेहनत-मजदूरी का काम करता था और वह शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment