खोए हुए 21 लाख रुपये कीमत के 102 मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे: प्रशंसा

 

हाथरस सर्विलांस सेल व विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये हैं। सीईआईआर पोर्टल व शिकायती प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए विभिन्न कम्पनियों के कुल 102 गिरे व खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 21 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को आज वितरित किया गया है और मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर खोये व गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु दिये गये। आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल व थानों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल 102 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रुपये बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामद शुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक व स्वाट /सर्विलांस टीमों को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई व 25,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी/सर्विलांस धीरज गौतम, हे.का. विनोद यादव, हे.का. सचिन शर्मा, हे.का.पवन शर्मा, आरक्षी अंकुर शर्मा सर्विलांस सैल शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment