बाइक ने बाइक में मारी टक्कर, भाई बहन हुए घायल

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव रामपुर नगला चटोल के निकट एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल युवती की मां ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लतादेवी पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी शिक्षक नगर आई टी आई रोड थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 1 मई की रात्रि 12:30 बजे करीब उसकी पुत्री कु शालू अपने ताऊ के लकड़े योगेंद्र कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी धनीपुर जिला अलीगढ़ के साथ बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के गांव अगसौली में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार भाई बहन गांव रामपुर नगला चटोल के पास पहुंचे । तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment