दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज


सिकंदराराऊ। एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के समीप ट्रॉला के पहिए का बेरिंग बदल रहे ट्रैक्टर चालक को एक रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है । घायल ट्रैक्टर चालक के भाई ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नितिन कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी गांव सोगरा थाना जवां जिला अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 अप्रैल की सुबह 11 बजे करीब उसका छोटा भाई सुखवीर सिकंदराबाद से ट्रैक्टर ट्रॉला में सीमेंट लादकर सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉला गांव हुसैनपुर के निकट पहुंचा कि तभी ट्रॉला के पहिए का अचानक बेरिंग टूट गया। सुखवीर ने ट्रैक्टर ट्रॉला को सड़क किनारे संकेत लगाकर खड़ा कर दिया और बेरिंग बदलने लगा । इस दौरान अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने सुखवीर में टक्कर मार दी । हादसे में सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुखवीर का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट में जारी है ।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment