पश्चिम बंगाल,असम व पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजयश्री में जश्न

हाथरस। वर्षों के संघर्ष व भारतीय जनता पार्टी के अथक प्रयास व मेहनत के बाद आज उक्त मेहनत जमीन पर उतरती हुई दिखाई दी है और देश के प्रमुख राज्य पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिलने एवं असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन को ऐतिहासिक जीत मिलने की खुशी से आज भाजपा कार्यकर्ता उत्साह, उमंग,जोश के साथ खुशी में झूम उठे और जमकर मिष्ठान वितरण करते हुए आतिशबाजी की गई और ढोल नगाडों पर जमकर नृत्य भी किया गया।

पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में से तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में आज भारतीय जनता पार्टी व गठबंधन को मिली ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे भविष्य में राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि इस परिणाम से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा विकास और सुशासन की दिशा में कार्यों को गति मिलेगी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाते हुए भाजपा की ध्वज पताका को फहराया और ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए झूमते हुए जमकर मिष्ठान वितरित किया और जोशीली नारेबाजी भी की गई, जिससे माहौल पूरी तरह से भाजपा में बन गया।
तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत व खुशी तथा उत्साह के जश्न में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी व गौरव आर्य, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा व रूपेश उपाध्याय, अनुराग अग्निहोत्री, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, रामवीर सिंह भैयाजी, मास्टर सत्यपाल सिंह मदनावत, मूलचंद वार्ष्णेय, शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, देवा पहलवान, अरविंद दिवाकर, बृजेश चौहान, अमरनाथ अग्निहोत्री, विष्णु बघेल, गजेंद्र राणा, नीरेश कुमार सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, अंकित गौड़, जितेंद्र प्रधान, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, सुनील गौतम, कप्तान सिंह ठैंनुआ, अरुण उपाध्याय, दिनेश शर्मा, नवनीत गौतम, प्रदीप शर्मा, भीकम सिंह चौहान, दीपक मुद्गल सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment