पार्टी कमेटी में पुरानों के साथ नये लोगों के साथ किया समावेश

हाथरस। शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने पार्टी नेतृत्व की मंशा अनुरूप आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में काँग्रेस पार्टी को मजबूत कर सत्ता में लाना अति आवश्यक है। निष्क्रिय कमेटी के आधार पर नेतृत्व मंशा की पूर्ति संभव नहीं है और न ही सत्ता तक पहुंचना सम्भव है। आगामी चुनावी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए पुनःशहर काँग्रेस कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी में सक्रिय पुराने चेहरों के साथ साथ नये जुझारू, संघर्षवान, सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम कार्यकर्ताओं को कमेटी में शामिल कर पदाधिकारी के रूप में अवसर प्रदान किया गया है। नवीन कमेटी सूची में अमित कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह प्रभारी कार्यालय, रोहित कुमार सिंह प्रभारी सचिव, हबीब मलिक प्रवक्ता, के साथ 8 उपाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी, भूपेन्द्र शर्मा, वेदप्रकाश कर्दम, डॉ. मुमिन खान, प्रेम कुमार पप्पू, धर्मेंद्र गाँधी, डॉ. प्रमोद कुमार, अखिलेश गौतम, 14 महासचिव-श्रीमती सरोज देवी, योगेश बाबू, विनोद कुमार शर्मा, शीलेन्द्र यादव, ठाकुरदास, श्रीकृष्ण शर्मा, संजीत कुमार एडवोकेट, सरताज खान, नन्द किशोर नन्दू, जुनैद खान, विश्वास सारस्वत, देवानंद कुशवाहा, रवि कुमार, हैदर अली और 16 सचिव- डॉली कुशवाहा, वसीम भाई, गगन पारासर, पुनीत अग्रवाल चिन्टू, हेमन्त कुशवाहा, चाँद खान, ईश्वरी प्रसाद, डॉ. अब्दुल कादिर बल्लू, राजकुमार, प्रिंस कर्दम, राजेश कुशवाहा, दीपक चैधरी, विमल कुमार गौतम, रवि कुमार माहौर, संगीत कुमार एहवरनपुर, विमल बाबू को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीँ नवीन कमेटी से अपेक्षा की है कि अपनी पार्टी द्वारा दिये गये दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।









