
सिकंदराराऊ। शासन द्वारा चुनकर आए नगर पालिका के पांच नवनियुक्त सभासदों कमलनयन वार्ष्णेय, देवेंद्र सविता, निर्मलदास बाल्मीकि, कुंज बिहारी वर्मा, संतोष पौरुष शपथ ग्रहण करने के उपरांत कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी स्थित बाल्मीकि बस्ती में भव्य स्वागत सम्मान किया गया । स्थानीय लोगों और समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि शासन से चुनकर आए सभासद कस्बा के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कस्बा में इन मनोनयनों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा बनी हुई है। लोगो का कहना है कि नए सदस्यों के नगर पालिका बोर्ड में शामिल होने से नगर पालिका परिषद में जनप्रतिनिधित्व और मजबूत होगा । जिससे विभिन्न वर्गों की आवाज को अधिक प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा। इस मौके पर जगदीश कामली, विजय सागर, दीपेश चौधरी, देवेंद्र सिंह, सूरजभान,सोनू सविता, विवेक सविता आदि मौजूद रहे।









