एसआई ने कराई दोनों पक्षों के 10 नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मसंद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों में जमकर लाठी डंडे चले एवं पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया । किंतु आरोपी पुलिस के सामने ही झगड़ते रहे। एसआई ने कोतवाली में दोनों पक्षों के 10 नामजद एवं 10 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसआई अजय वीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 3 अप्रैल को अपने हमराहो के साथ गश्त में मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव नगला मसंद में दो पक्षों में विवाद हो रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव में पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे ,सरिया चल रहे थे और एक दूसरे पर पथराव भी कर रहे थे। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का भरकस प्रयास किया । किंतु दोनों पक्ष आपस में झगड़ते ही रहे। रिपोर्ट में एक पक्ष से मोहित पुत्र किशन लाल, जितेंद्र पुत्र मानसिंह, नेत्रपाल पुत्र रामदास, विकास पुत्र शेरपाल, यशपाल पुत्र चरन सिंह एवं 8-10 अज्ञात दूसरे पक्ष से रविंद्र पुत्र दुर्गपाल, रवि पुत्र रामबाबू निवासीगण गांव नगला मसंद, शंकर उर्फ लूली पुत्र राजपाल, चंद्रपाल पुत्र राकेश निवासीगण नगला बाग थाना सिकंदराराऊ , संजय पुत्र तुरसनपाल निवासी गांव नगला पोता थाना सिकंदराराऊ व 8 -10 अज्ञात को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।









