ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ हुई लूट में एक और आरोपी गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुरदिलनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 4000 रुपए की नगदी बरामद कर जेल भेज भेजा है।

बतादे कि अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकंदराराऊ द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था ,कि वह गत 18 मार्च को रोजाना की भांति अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 6.25 शाम पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था । जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया नगला का बम्बा कासंगज सिकंदराराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने पीड़ित की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और उसका रुपयो से भरा थैला छीनकर भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुरदिलनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना रोहित नागर पुत्र मदन नागर निवासी गांव अच्छेजा थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 4000 रुपए नगद बरामद कर न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व लूट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ।पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है । वह पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जनपद गौतमबुद्ध नगर से जेल भी जा चुका है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment