ओलावृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद ,किसान हुए परेशान

सिकंदराराऊ । रविवार की शाम को अचानक मौसम ने फिर करवट बदल ली । तेज हवाओं के साथ हुई बरसात एवं ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल पर कहर बरपाया । खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल पर ओलावृष्टि होने से फसल बर्बाद हो गई। जिससे किसान काफी परेशान नजर आए।

बतादे कि पिछले कुछ दिनों से मौसम का लगातार मिजाज बदल रहा है । लगातार तेज हवाओं के साथ बरसात हो रही है । जिससे किसान बेहद परेशान है । रविवार की सुबह कुछ देर के लिए आमसान में काले काले बादल छाए रहे। सुबह करीब 11:30 बजे काले काले बादलों को चीरती हुई तेज धूप निकली । शाम को फिर मौसम ने करवट बदल ली । शाम 4:30 बजे करीब एक बार फिर आसमान में काले काले बादल छाने लगे । तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते ओलावृष्टि होने लगी । ओलावृष्टि से किसानों के खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। क्षेत्र के गांव पचों, टीकरी, बरतर खास , नगला जलाल , कचौरा, गोपालपुर आदि गांवों में ओलावृष्टि होने से सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो गई। ओलावृष्टि होने से किसान खासे परेशान दिखाई दिए। ओलावृष्टि होने साथ तापमान में भी भारी गिरावट आई है । जिससे मौसम ठंडा हो गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment