धार्मिक आयोजन आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव की मिसाल हैं-आशीष शर्मा

हाथरस शहर के रामलीला ग्राउंड स्थित राम चैक पर आज नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना कर रामोत्सव के पावन पर्व पर रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर रामलीला मैदान के दुकानदारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पूजा अर्चना में पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के साथ सहभागिता की।
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने बताया कि मेरा परम सौभाग्य है, कि मेरे नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल में रामलीला मैदान में राम चैक पर राम मंदिर बनाने का अवसर मिला। तब से लगातार चार वर्षो से यहां पर इस प्रकार के भव्य आयोजन होते आ रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व, युद्ध की आग में जल रहा है लेकिन भारत देश अपनी सुख समृद्धि के लिए जगह-जगह इस प्रकार के आयोजन कर रहा है। शहर में भी आज का यह आयोजन नगर वासियों की सुख समृद्धि के साथ-साथ विश्व के कल्याण के लिए समर्पित है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव की भी एक मिसाल कायम करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के साथ-साथ ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष पं. ललित शर्मा (लब्बू), राजू पंडित, मुरारीलाल शर्मा, संतोष अग्रवाल, पंकज वार्ष्णेय, सोनू, अमित गोयल, मुकेश संत, गोल्डी, चेतन अग्रवाल, राजीव शर्मा, उदयवीर शर्मा, मोहित शर्मा एवं समस्त रामलीला ग्राउंड के दुकानदार व भक्तगण मौजूद थे।









