
हाथरस विकास खंड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय डेंगरा में नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने तथा संचालन प्रद्युम्न श्याम सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे धीरेंद्र सिंह एआरपी ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनेश कुमार ने 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का रोली, चावल से तिलक कर अभिनंदन किया। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की 3 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को आंगनवाड़ी स्थित बाल वाटिका में नियमित भेजें। बाल वाटिका में बच्चे का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। साथ ही बच्चे में विद्यालय के प्रति रुचि पैदा होती है। बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करने के बाद सभी को स्वल्पाहार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के अलावा बच्चों के अभिभावक काफी संख्या में मौजूद थे।









