
हाथरस। वाष्र्णेय पैंशनर्स समिति का दशम होली मिलन समारोह डिब्बा गली स्थित आंधीवाल पैलेस में बडे ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनायें दी। लक्ष्मी चन्द्र वाष्र्णेय एवं सत्यप्रकाश गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों को चन्दन लगाकर एवं पुष्प वर्षाकर स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुल प्रवर्तक श्री अकूर जी महाराज के छविचित्र पर समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर, सत्यदेव गुप्ता, विनोद चंन्द्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं श्रीमती कुसुम लता वाष्र्णेय द्वारा माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर श्रीमती वीना एडवोकेट द्वारा सरस्वती वन्दना से किया गया।
इस वर्ष समिति के नये बने सदस्यों में मनोज कुमार वाष्र्णेय, मुकेश कुमार गुप्ता एवं श्रीमती कुसुम लता वाष्र्णेय का पुष्पहार एवं दुपटटा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोज भजन मंडली द्वारा बडे ही सुन्दर भजनों के गायन पर पैंशनर्स को भी नृत्य करने को बाध्य कर दिया गया। इससे कार्यक्रम में पंैशनर्स का उत्साह देखने और दिखाने लायक था। समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव आंधीवाल का पुष्पहार एवं दुपटटा डालकर स्वागत किया गया। राजीव आंधीवाल ने समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश मधुर एवं संचालन अशोक कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर हजारीलाल गुप्ता, बालकिशन, इं. ओ.पी. गुप्ता, दिनेश चंन्द्र गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार वाष्र्णेय, वीरेन्द्र कुमार वाष्र्णेय, राजकिशोर गुप्ता, भगवान स्वरूप गुप्ता, जगदीश चन्द्रगुप्ता, कृष्णलाल गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, राधेश्याम हिमांशू, सतीश चंन्द्र गुप्ता, उमेशचंन्द्र गुप्ता, डा. मिथलेश वाष्र्णेय, श्रीमती सुनीता वाष्र्णेय, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित थे।









