ललिता देवी मंदिर पर पूजा अर्चना को उमड़ी भीड़

 बच्चो के स्वस्थ्य रहने और सुख समृद्धि की मंगल कामना

सिकंदराराऊ । बासौड़ा पूजन के बाद मंगलवार को कस्बा पुरदिलनगर के ललिता गेट स्थित मां ललिता देवी मंदिर पर एक जातीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमे महिला श्रद्धालुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

मां ललिता देवी मंदिर पर हर वर्ष बासौड़ा पूजन के बाद प्रत्येक मंगलवार को जातीय मेले का आयोजन किया जाता है। जहाँ खासी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ललिता माता के मंदिर पर बासौड़ा पूजन के बाद मंगलवार को लगने वाले इस मेला में भारी संख्या में दूर दराज के क्षेत्र से पहुँचकर महिला श्रद्धालुओं द्वारा माँ ललिता देवी की पूजा अर्चना की गई। महिला श्रद्धालुओं द्वारा माँ की पूजा अर्चना के बाद परिवार एवं बच्चों के स्वस्थ्य रहने और सुख समृद्वि की मंगल कामना की गई । उक्त मेला माँ के मंदिर पर चार माह तक चलता रहता है । मंगलवार की भोर से ही महिला श्रद्धालुओ की खासी भीड़ माता के मंदिर पर उमड़ पड़ी। बड़े ही भक्ति भाव से श्रद्धालुओ ने माता की पूजा अर्चना की ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment