
सिकन्द्राराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ में नामजदों ने घर में घुसकर पथराव कर दिया। घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली हसायन में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
गांव कानऊ निवासी मनोज कुमार उर्फ बिल्ला पंडित पुत्र सरेश चंद्र शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 8 मार्च को गांव के ही आदित्य पुत्र इंद्रेश कुमार, वंश जादौन पुत्र नीरज सिंह, पिंटू पुत्र विष्णु में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया था। कुछ देर बाद पिंटू पुत्र विष्णु, भूरा पुत्र महिपाल, विकास, विवेक पुत्रगण श्यामू मेरे घर में गाली गलौज करते हुए घुस आए और पथराव कर दिया। घटना में पीड़ित के छोटे भाई रिंकू की पत्नी उमा, आदित्य, अंशुल पुत्र भानुप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









