ठाकुर श्री बांके बिहारी जी ने रथ पर सवार होकर भक्तों संग अबीर गुलाल के साथ खेली होली:जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
(अनूप शर्मा)


सिकंदराराऊ । फाग उत्सव की छटा सोमवार को उस समय अपने चरम पर पहुंच गई ,जब श्री बांके बिहारी मंदिर के जगमोहन में सजे रंग बिरंगे सिंहासन पर विराजमान ठाकुर बांके बिहारी जी ने भक्तों संग अबीर गुलाल के साथ होली खेली । इस दौरान भक्तों ने भी ठाकुर जी के साथ होली खेलने का सौभाग्य प्राप्त किया । सोमवार की प्रातः से ही मंदिर परिसर में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी । बाद में रथ यात्रा भी धूमधाम के साथ निकाली गई।
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सोमवार को कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित इस्कॉन श्री बांके बिहारी मंदिर से गौर पूर्णिमा के अवसर पर रथ यात्रा निकाली गई । रथ यात्रा का शुभारंभ ठाकुर श्री बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना कर हुआ। रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रथ यात्रा कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम हुरमतगंज, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, तिराहा बाजार, नयागंज बाजार,जीटी रोड, बगिया बारहसैनी, पुरानी तहसील रोड, दमदमा , गौसगंज आदि मार्गो से होती हुई गुजरी । श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। रथ को विदेशी फूलों से सजाया गया । जिसमें विराजमान ठाकुर श्री बांके बिहारी भक्तों के संग अबीर गुलाल से होली खेलते नजर आए। ठाकुर जी का रथ लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। रथ यात्रा के दौरान भक्त अबीर गुलाल एवं फूलों की होली खेलते हुए दिखाई दिए। रथ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की। रथ यात्रा में शामिल डी जो पर बज रहे होली के गीत एवं रसियाओं पर युवा थिरकते हुए नजर आए। श्री राधा कृष्ण के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। हर कोई ठाकुर श्री बांके बिहारी की भक्ति में लीन दिखाई दिया। रथ यात्रा के दौरान जमकर अमीर गुलाल उड़ाया गया। रथ यात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई । रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान भी कराया गया ।
कस्बा भ्रमण के बाद रथ यात्रा का समापन कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित इस्कॉन श्री बांके बिहारी मंदिर पर पहुंचकर हुआ। रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ संभाले हुए थे। रथ यात्रा में विकास देवा वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, राज़ वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई,विशाल वार्ष्णेय, विशाल दरगढ़, गोपाल कश्यप, कृतांक वार्ष्णेय, पारस गुप्ता,तन्नू वार्ष्णेय, राज पंडित राजा आदि मौजूद रहे।









