सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल पर सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित

विशाल निशुल्क मेगा स्वास्थ्य परामर्श शिविर में सैकडों मरीजों की जांच व दिया परामर्श

 

हाथरस-1 मार्च। शहर के मथुरा रोड स्थित सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशाल निशुल्क मेगा स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में मरीजों ने पहुँचकर शिविर का लाभ लिया। शिविर में भिन्न भिन्न रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने-अपने विभागों में परामर्श देकर आवश्यक जाँच भी कराई गई। जिसमें कई मरीज कैंसर पीड़ित मिले, जिनको समुचित परामर्श दिया गया।
सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशाल निशुल्क मेंगा स्वास्थ्य परामर्श शिविर का शुभारंभ अस्पताल अधीक्षक एवं नगर के वरिष्ठ कार्य चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता ने सरस्वती मां के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उक्त जानकारी देते हुए पैथोलॉजी विभाग के इंचार्ज डॉ. मुकेश चंद्रा ने बताया कि कैंप में जहां एक ओर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपल एस. गुप्ता एवं कान नाक गला विशेषज्ञ डॉ. रोहित महेश गुप्ता द्वारा मरीजों के गहन परीक्षण व परामर्श के बाद कई मरीजों को कैंसर जैसे लक्षण पाए गए, जिनका कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नीरज राजपूत ने उचित परामर्श दिया।
वहीं शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी शर्मा ने मसूड़े, टेढ़े मैड़े दांत, पायरिया के मरीजों को आधुनिक मशीनों द्वारा इलाज दिया गया। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. रजत महेश गुप्ता ने साधारण से लेकर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का सफल परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया।
इस मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर हड्डी रोग विशेषज्ञ मेजर डॉ. सौरभ महेश गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में वह सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है, जो अभी तक बड़े-बड़े शहरों के अस्पतालों में उपलब्ध होती हैं। यहां समय-समय पर भिन्न-भिन्न रोगों व जांचों के निशुल्क कैंप लगाए जाते रहे हैं और भविष्य में भी लगाए जाते रहेंगे। मरीजों को इसका लाभ लेना चाहिए।
शिविर को सफल बनाने में अजय राघव, कृष्णा भाई, गौरव गर्ग, सुनील पंडित, गुलफ्शा,अजीत राठौर, आरिफ खान, सौरभ सहाय, महिमा वाष्र्णेय,रानी कुशवाहा, अरमान खान, मानसी शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment