विनायक इंटरनेशनल स्कूल में उमंग उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

होली का पर्व आपसी सौहार्द, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है- के.के. चैधरी

हाथरस-1 मार्च। शहर के आगरा रोड गिजरौली बंबा पर गणेश सिटी स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल में में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।
विद्यालय के चेयरमैन के.के. चैधरी एवं निदेशक हरेंद्र सिंह ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है तथा हमें मिल-जुलकर समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण एवं सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी को सुरक्षित एवं आनंदमय होली मनाने का संदेश दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment