
हाथरस राज्य जीएसटी विभाग का स्थापना दिवस भारी हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के आगरा रोड स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजित 20-20 सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच में हाथरस सीए एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर जीएसटी विभाग टीम 11 व सीए एसोसिएशन एवं बार एसोसिएशन की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर जीएसटी 11 की टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
सीए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 241 रन का प्रभावशाली स्कोर बनाया। इसमें नितिन अग्रवाल ने नाबाद 128 रन और नितिन वाष्र्णेय ने नाबाद 62 रन का योगदान दिया और 190 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। जीएसटी टीम की ओर से सतेंद्र कुमार ने 3 विकेट और देश दीपक निगम, अभिमन्यु, आदित्य ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएसटी टीम ने भरपूर प्रयास किया। परंतु टीम 222 रन ही बना सकी। जिसमें देश दीपक निगम ने 57 रन और सतेंद्र कुमार ने 42 रन का योगदान दिया। सीए टीम की ओर से लोकेश वाष्र्णेय ने 2 विकेट और अमन अग्रवाल, शुभम गर्ग, निकुंज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल और नितिन वाष्र्णेय 1-1 विकेट लिए और इस प्रकार सीए टीम ने मैच अपने नाम किया। जीएसटी टीम का नेतृत्व देश दीपक निगम ने किया। जबकि सीए टीम के कप्तान नितिन के. वाष्र्णेय थे।
जीएसटी टीम के खिलाड़ियों में हरिनाथ यादव, जितिन अग्रवाल, सतेन्द्र कुमार, देशदीपक निगम, अभिमन्यु, गौरव वर्मा, मयूर अग्रवाल, कैलाश सैनी, मुनेन्द्र, अतुल जैन, आदित्य सक्सैना एवं कुलदीप शामिल थे। सीए टीम के खिलाड़ियों में नितिन के. वाष्र्णेय, प्रतीक अग्रवाल, लोकेश वाष्र्णेय, सुमित अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आशीष सिंघल, नितिन अग्रवाल, नितिन ए.के. अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, शुभम गर्ग एवं पंकज चैहान शामिल थे। व्यक्तिगत पुरस्कारों में सतेन्द्र कुमार को बेस्ट बॉलर तथा नितिन अग्रवाल को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया।
इस अवसर पर जीएसटी विभाग के उपायुक्त खण्ड़ 1 आर.के.सिंह (डीसी) ने कहाकि स्थापना दिवस विभाग की उपलब्धियों का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन आपसी समन्वय को सुदृढ़ करते हैं। उपायुक्त प्रदुम्न गुप्ता (डीसी) ने कहा कि क्रिकेट टीम भावना और अनुशासन का प्रतीक है, जो प्रशासनिक कार्यों में भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।
समापन अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में जीएसटी विभाग की ओर से आर.के. सिंह (उपायुक्त), प्रदुम्न गुप्ता (उपायुक्त), हरिनाथ यादव (सहायक आयुक्त) एवं आशीष यादव (एसटीओ), नीरज कुमार (एसटीओ) तथा बार एसोसिएशन की ओर से भोलाशंकर अग्रवाल, गिरीश चंद्र शर्मा, वी.के. ग्रोवर, प्रेम प्रकाश वाष्र्णेय एवं आर.पी. अग्रवाल की उपस्थित थे। इस पूरे कार्यक्रम में सेकसरिया सुशीला देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिनेश सेकसरिया का भी सराहनीय योगदान रहा है।









