
हाथरस-26 फरवरी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय रावत नगर अलीगढ़ रोड पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरिओम गुप्ता द्वारा व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष पद पर चैधरी अजब सिंह निवासी भीम नगरिया विधेपुर को मनोनीत किया गया है।
व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष पद पर चैधरी अजब सिंह को मनोनीत किए जाने पर उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य रामनारायण काके, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी राजाराम दिवाकर, शहर अध्यक्ष मदन मोहन उर्फ चिंकू शर्मा, दीपक शर्मा, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग रूपकिशोर कश्यप, वरिष्ठ नेता राधेश्याम रजक, शिवकुमार समाजवादी, महेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवि देवी सिंह निडर, शहर अध्यक्ष व्यापार सभा राजेश कुमार उर्फ राजा कौशिक आदि मौजूद थे।









