
हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कलवारी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन नशा मुक्ति भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता बीके शांता प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से उपस्थित थीं। नशा मुक्त भारत अभियान पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं के समक्ष उन्होंने अपने विचार वक्त कर जानकारी दी। मुख्य वक्ता ने कहा कि नशा समाज और युवा शक्ति को कमजोर करता है, इसलिए स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु सभी को संकल्प लेना चाहिए। इसी बीच राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. फौजीया सिद्दीकी व डॉ. राजकुमार ने स्वागत उद्बोदन देते हुए एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस गीत के सामूहिक गायन से हुआ। नशा मुक्त भारत अभियान नाटक प्रस्तुति में दीक्षा वाष्र्णेय, गुंजन, विष्णु कुशवाहा, सक्षम, प्रगति प्रकाश, तनु, ज्योति चैधरी, प्राची आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीके शांता, बीके दिनेश, पूजा, गजेंद्र, डॉ. गोपेश, डॉ. राकेश बाबू, डॉ. आनंद चक्रवर्ती, आशीष अग्रवाल, पवन पाठक, पवन कुमार, रणवीर सिंह, पवन पंडित सहित स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।









