बजरंगियों ने प्राचीन मंदिर में किया श्री हनुमानजी सामूहिक चालीसा पाठ

बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम के तहत आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर में सामूहिक श्री हनुमान जी चालीसा का पाठ कर विश्व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के पदाधिकारी मोहित गौड़ ने किया। सभी ने विधिवत पूजन-अर्चना कर सामूहिक पाठ का शुभारंभ कियाइक्कीस वार श्री हनुमान जी चालीसा पाठ करने के बाद सभी ने बाबा बजरंगबली से विश्व कल्याण और विश्व में शांति की कामना की। । वहीं उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और धर्म के प्रति जागरूकता का संचार होता है। कार्यकर्ताओं ने अपनी संस्कृति और मर्यादाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। पाठ के समापन पर हनुमान जी को भोग लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मोहित बजरंगी, सत्यवीर सिंह, पवन बजरंगी, रोशन सक्ससेना, आकाश बजरंगी, कारण बजरंगी, ऐदल सिंह, विशाल बजरंगी, रोहित बजरंगी, प्रिंस बजरंगी, ऋतिक बजरंगी, गणेश बजरंगी, मनोज बजरंगी, खली बजरंगी, सुमित बजरंगी, अमरेश बजरंगी, शिवराम बजरंगी, सत्यम बजरंगी, जीतू बजरंगी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment