गर्भवती सपना ने फीता काटकर किया आयरन सुक्रोज सप्ताह का शुभारंभ

गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करना और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आयरन सुक्रोज सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया।
सोमवार को अयोजित कार्रक्रम का उद्घाटन उद्घाटन ग्राम बाधनू निवासी गर्भवती महिला श्रीमती सपना ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा अधीक्षक अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में खून की कमी (एनीमिया) मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। आयरन सुक्रोज के माध्यम से गंभीर रूप से एनीमिया पीड़ित महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर को तेजी से सुधारा जा सकता है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह ने उपस्थित महिलाओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह स्टाफ नर्स सीमा सिंह, उमा सेंगर, खुशबू, गौरव सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment