विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
गुरूवार को इस बार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक प्रकाश चन्द्र शर्मा तथा प्रदीप गुप्ता मौजूद थे। विद्यालय के पूर्व प्रबधंक प्रकाश चन्द्र शर्मा ने अपने आशीष वचन देकर सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। और कहा कि जीवन में संघर्ष जितना कठिन होगा सफलता उतनी ही ऊंची और शानदार होगी। हमेशा चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए इससे सफलता मिलेगी या तो शिक्षा। प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल बताया कि जिन व्यक्तियों को जीवन में पढ़ने की आदत होती है वह कभी भी अकेले नहीं हो सकते। और कहा कि मन के हार हार है मन के जीते जीत है इसका अर्थ है कि जिंदगी में जीत और हार सिर्फ मन की स्थिति पर निर्भर करता है. इस कहावत से हमें यह सीख मिलती है कि हमें कभी भी अपने मन को हारने नहीं देना चाहिए और हमेशा आशावादी बने रहना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने भव्य द्रव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस आशीर्वाद समारोह के अवसर छात्र छात्राओं ने शिक्षको तथा कक्षा 10 व कक्षा 12 के छात्रों का ढोल बाजे व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मिस फेयरवेल कु.निशू तथा मिस्टर फेयरवेल सुहेल चुने गए।विभिन्न कार्यक्रमों प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। तथा जिन छात्रों ने मण्डल स्तर पर प्रतिभाग किया उन्हें सम्मानित किया गया।इस अवसर छेदीलाल शर्मा,अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, सतीश कुमार, यश कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









