अलीगढ़ महोत्सव में धुबई के हारिस बेग ने अलीगढ़ में लहराया परचम, जीता सिल्वर मेडल

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में हाथरस जिले के ग्राम धुबई ब्लॉक हसायन निवासी हारिस अली बेग पुत्र आरिफ अली बेग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया। 
बुधवार को अलीगढ़ महोत्सव के तत्वाधान में चन्दौखा स्थित अलीगढ़ शूटिंग रेन्ज में राइफल और पिस्टल रेंज का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव रंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर आने का अवसर मिलता है। उन्होंने नवनिर्मित रेंज की सुविधाओं का अवलोकन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान 50 मीटर .22 बोर राइफल स्पर्धा में हारिस बेग ने अपनी एकाग्रता और उत्कृष्ट निशानेबाजी का परिचय दिया। उन्होंने कड़े मुकाबले में प्रथम स्थान के करीब रहते हुए रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। शूटिंग रेंज के संचालक नरेंद्र सक्सैना ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न जिलों से आए शूटर्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें हारिस का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। हारिस अली बेग की इस सफलता पर उनके परिवार के साथ गांव और जिले में हर्ष का माहौल है। विशेष बात यह है कि हारिस वर्तमान में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में संविदा पर प्रयोगशाला तकनीशियन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद खेल के प्रति उनके समर्पण की सभी ने प्रशंसा की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और मित्रों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कासिफ शेरवानी, तारिया खान, फैजल अली बेग, जायद बेग, सरदार बेग जेद बेग, तोसिफ बेग, दानिश बेग शहीद बेग, अबरार बेग आदि मौजूद थे।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment