कवि के निधन पर साहित्यकारों में शोक की लहर साहित्यिक संस्थाओं ने किया शोक व्यक्त


सासनी/नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कवि साहित्यकार रघुवीर सहाय शर्मा का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनके निधन से नगर के साहित्यकार कवि एवं समाज सेवियों में शोक की लहर दौड़ गई। नगर की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सभा आयोजित कर उन्हें शोक श्रद्धांजलि दी गई।
नगर की साहित्यिक संस्था साहित्यानंद व उद्घोष ने भी बुधवार को सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को साहित्य जगत की अपूर्णनीय क्षति बताया। शोक व्यक्त करने वालों में संस्थाओं से जुड़े धर्मेंद्र यदुवंशी वीरपाल सिंह रविराज सिंह कवि अशोक अग्रवाल सनम मुरारी लाल शर्मा मधुर विष्णु शर्मा अशोक मिश्रा पप्पू टेलर रामनिवास उपाध्याय शैलेश अवस्थी वीरेन्द्र जैन नारद मयंक सिंह सुरेश चंद्र शर्मा शीलेन्द्र सिंह रामकुमार सिंह विनोद कुमार जैसवाल महेंद्र पाल सिंह सहित अनेक कवि साहित्यकार मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment